लाइव न्यूज़ :

नोएडा: सिगरेट के गोदाम से लाखों रुपये मूल्य का सामान लूटा

By भाषा | Updated: February 25, 2021 15:45 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 25 फरवरी हथियार बंद बदमाशों ने बुधवार रात थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित एक सिगरेट कंपनी के गोदाम पर धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर वहा तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहा जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के वेनिस मॉल के पास आईटीसी नामक सिगरेट बनाने वाली कंपनी का गोदाम है। उन्होंने बताया कि बीती रात पांच हथियारबंद बदमाशों ने गोदाम पर धावा बोला और यहां तैनात सुरक्षा कर्मी का गलाकाटकर उसे घायल कर दिया। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांडे ने बताया कि बदमाश गोदाम से लाखों रुपये मूल्य की सिगरेट एक टैंपों में भरकर ले गए। उन्होंने बताया कि सिगरेट गोदाम के प्रबंधक ने कुछ लोगों को नामित करते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कंपनी से नौकरी से निकाले गए लोगों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं