लाइव न्यूज़ :

ओसीआई कार्ड धारक संबंधी सेवाओं के लिए नोएडा, गाजियाबाद को एफआरआरओ दिल्ली के अधीन किया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ओसीआई कार्ड धारकों के आवेदन से संबंधित मामलों के लिए गौतम बुद्ध नगर(नोएडा) और गाजियाबाद जिलों को दिल्ली में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के क्षेत्र में शामिल किया गया है।

इस फैसले से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वाले विदेशी नागरिकों को वीजा और भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) संबंधी सेवाएं हासिल करने में बड़ी सुविधा होगी।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में विदेशी यात्रियों के ठहराव को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

इसी दिशा में गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने एक और कदम उठाया है जिससे देश के विभिन्न हिस्से में रहने वाले ओसीआई कार्ड धारकों को फायदा होगा।

बयान में कहा गया कि उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों को कार्ड धारकों से संबंधित आवेदन की प्रक्रिया के मामले में एफआरआरओ दिल्ली के तहत लाया गया है। इससे पहले ओसीआई कार्ड धारकों की विभिन्न सेवाओं के संबंध में गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद एफआरआरओ लखनऊ के अधीन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos