लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही

By भाषा | Updated: November 15, 2020 19:06 IST

Open in App

नोएडा, 15 नवम्बर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज की गई। एक सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा उपलब्ध कराए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार दिल्ली के सबसे निकट पांच शहरों की हवा में प्रदूषण कारक तत्वों पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा भी अधिक बनी रही।

सूचकांक के अनुसार 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार रविवार को शाम चार बजे चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 448, नोएडा में 441, ग्रेटर नोएडा में 417, गुड़गांव में 425 और फरीदाबाद में 414 दर्ज किया गया।

शनिवार को औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 456, नोएडा में 425, ग्रेटर नोएडा में 394, फरीदाबाद में 378, और गुड़गांव में 358 रहा था।

सीपीसीबी के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में रविवार को हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की अधिकता प्रमुख प्रदूषण कारक तत्व रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos