लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में

By भाषा | Updated: December 23, 2020 19:04 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 23 दिसंबर गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन औसत वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई और गुरुग्राम में यह “बेहद खराब” श्रेणी में रही।

सरकार की एक एजेंसी की ओर से चौबीस घंटे के लिए बुधवार को जारी किये गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार दिल्ली के निकटवर्ती पांच शहरों में प्रदूषण कारक कण पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा भी अधिक रही।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार 24 घंटे का औसतन एक्यूआई बुधवार को शाम चार बजे गाजियाबाद में 472, ग्रेटर नोएडा में 476, नोएडा में 462, फरीदाबाद में 428 और गुरुग्राम में 340 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी का कहना है कि वायु गुणवत्ता के “बेहद खराब” श्रेणी में लंबे समय तक रहने से सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं जबकि इसके “गंभीर” श्रेणी में आने पर स्वस्थ व्यक्ति बीमार पड़ सकता है और पहले से रोगी व्यक्ति की हालत और खराब हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल