लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद की हवा लगातार चौथे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:22 IST

Open in App

नोएडा (उत्तरप्रदेश), सात दिसंबर गाजियाबाद और नोएडा में लगातार चौथे दिन औसत वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रही जबकि फरीदाबाद और गुड़गांव में यह ‘‘काफी खराब’’ श्रेणी में रही। यह जानकारी सोमवार को एक सरकारी एजेंसी ने दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक, दिल्ली के आसपास के पांच क्षेत्रों में भी प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर उच्च रहा।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के मुताबिक सोमवार शाम चार बजे तक गाजियाबाद में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 438, नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों स्थानों पर 422, फरीदाबाद में 388 और गुड़गांव में 357 रहा।

गाजियाबाद में रविवार को यह 428, नोएडा में 402, ग्रेटर नोएडा में 396, फरीदाबाद में 392 और गुड़गांव में 325 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह