लाइव न्यूज़ :

नोएडा-गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ जबकि गुरुग्राम की हवा ‘खराब’

By भाषा | Updated: January 9, 2021 14:49 IST

Open in App

नोएडा नौ जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे शहरों में शनिवार को वायु प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई और ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा।

गत चार दिनों से इलाके में हो रही बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी देखी गई थी।

प्रदूषण सूचकांक ऐप समीर के अनुसार शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 362 दर्ज किया गया जबकि गाजियाबाद का एक्यूआई 353, नोएडा का 350 , फरीदाबाद का 317, बुलंदशहर में 329 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

इसी प्रकार बागपत में 291, गुरुग्राम में 215, आगरा में 248, मेरठ में 206 एक्यूआई दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

वहीं, हापुड़ में 93, बल्लभगढ़ में 126, भिवानी में 88 एक्यूआई दर्ज किया गया।

नोएडा प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जनपद में अक्टूबर माह से ग्रेप लागू है।

उन्होंने बताया कि प्रदूषण विभाग वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कई योजनाएं चला रहा है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 0-50 के बीच ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos