नोएडा: दोस्तों पर युवक को गोली मारने का आरोप

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:57 IST2021-05-22T22:57:29+5:302021-05-22T22:57:29+5:30

Noida: Friends accused of shooting young man | नोएडा: दोस्तों पर युवक को गोली मारने का आरोप

नोएडा: दोस्तों पर युवक को गोली मारने का आरोप

नोएडा (उप्र), 22 मई थाना जारचा क्षेत्र के धनुवास गांव के रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ग्राम जारचा के जंगल में शुक्रवार शाम को पुष्पेंद्र अपने दोस्त मोहित उर्फ भाटी तथा विक्की के साथ बैठा हुआ था। तभी किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि मोहित उर्फ भाटी ने पुष्पेंद्र(24) के ऊपर गोली चला दी। गोली पुष्पेंद्र के सीने में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Friends accused of shooting young man

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे