लाइव न्यूज़ :

नोएडाः चार साल का बच्चा कोविड संक्रमित, तेज बुखार, खांसी और जुकाम के साथ पेट में पानी भरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 15, 2021 16:42 IST

चाइल्ड पीजीआई की निदेशक डॉक्टर ज्योत्सना मदान ने बताया कि चार वर्षीय बच्चा मंगलवार दोपहर बाद अस्पताल में लाया गया था। बच्चे को तेज बुखार, खांसी और जुकाम है। साथ ही पेट में पानी भर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहत की बात यह है कि बच्चे का आक्सीजन स्तर नियंत्रण में है। बच्चे की देखभाल के लिए विशेष टीम बनायी गयी है।मरीज का नमूना दोबारा जांच के लिए लैब भेजा गया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में चार साल का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसे सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

चाइल्ड पीजीआई की निदेशक डॉक्टर ज्योत्सना मदान ने बताया कि चार वर्षीय बच्चा मंगलवार दोपहर बाद अस्पताल में लाया गया था। बच्चे को तेज बुखार, खांसी और जुकाम है। साथ ही पेट में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि बच्चे का आक्सीजन स्तर नियंत्रण में है। बच्चे की देखभाल के लिए विशेष टीम बनायी गयी है।

बच्चे में कोरोना वायरस के स्वरूप का पता लगाने के लिए नमूना भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अस्पताल एवं स्वास्थ विभाग सतर्क हो गया है।

उन्होंने बताया कि मरीज का नमूना दोबारा जांच के लिए लैब भेजा गया है। साथ ही उसके माता-पिता तथा संपर्क में आए लोगों की भी आरटीपीसीआर जांच करायी जा रही है। पहले बच्चे को सेक्टर-29 स्थित भारद्वाज अस्पताल में भर्ती था।

बाद में उसकी हालत नाजुक होने पर सेक्टर-30 स्थित सुपर स्पेशलिटी पेडियाट्रिक एंड पोस्ट ग्रैजुएट टीचिंग इंस्टीट्यूट (चाइल्ड पीजीआई) में भर्ती कराया गया। वहीं, मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर जनपद में कोविड-19 के पांच नए मरीज पाए गए जबकि पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जनपद में अभी 41 मरीज उपचाराधीन हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनानॉएडाउत्तर प्रदेश समाचारनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा