लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अलग-अलग मामलों में चार लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:31 IST

Open in App

नोएडा, 12 अप्रैल जनपद गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग जगहों पर आत्महत्या के चार मामले सामने आए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले पीयूष (21) ने मानसिक तनाव के चलते सोमवार तड़के अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि अन्य मामले में थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 128 में रहने वाले ईदल पुत्र तेज सिंह ने रविवार देर रात को अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक कैब चालक था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के मोरना गांव में रहने वाले मुकेश का शव शनिवार देर रात उनके घर में पंखे से लटकता पाया गया। बताया गया है कि मुकेश मानसिक तनाव से ग्रसित थे।

अधिकारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव में रहने वाले श्रवण कुमार साहू ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार देर रात घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों