लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली

By भाषा | Updated: January 10, 2021 23:33 IST

Open in App

नोएडा, 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की थाना बादलपुर पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गईं गोलियां चार बदमाशों को लगी हैं। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उक्त बदमाशों के पास से एक कार, देसी तमंचा व टेंपो बरामद किया है। ये बदमाश यहां की फैक्ट्रियों तथा गोदामों में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार की देर रात को थाना बादलपुर पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-91 के पास एक कार व टेंपो में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उमरदराज उर्फ सोनू, नौशाद, फरहान तथा अमान उर्फ उस्मान निवासी गाजियाबाद को लगी है।

उन्होने बताया कि इनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भागने में कामयाब रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: तुकाराम म्हात्रे ने बदलापुर के दानापुर वार्ड नंबर 1 में स्पष्ट जीत हासिल की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न