लाइव न्यूज़ :

नोएडाः पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर अरेस्ट, 10 महंगी कारें बरामद, नेपाल, कश्मीर, पंजाब और झारखंड में बेचते थे, 200 से ज्यादा गाड़ी चुराए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2021 15:26 IST

चोरी के वाहनों को नेपाल, कश्मीर, पंजाब तथा झारखंड में बेचता है और इस गैंग ने एनसीआर में 200 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी करनी स्वीकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।नोएडा सेक्टर 142 की तरफ ले गए जहां उसके साथ मारपीट की और कार लूटकर भाग गए।पहली बार नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से एनसीआर से चोरी की गई 10 आलीशान कारें बरामद की हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि बरामद कारों में फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह चोरी के वाहनों को नेपाल, कश्मीर, पंजाब तथा झारखंड में बेचता है और इस गैंग ने एनसीआर में 200 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी करनी स्वीकार किया है।

चोरी की गई 10 लग्जरी कारें बरामद

पुलिस आयुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पहचान हारून, यूनुस, अमित, गुलफाम और साजिद के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई 10 लग्जरी कारें बरामद की है, जिसमें फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो आदि गाड़ियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को सूचित किया कि वे लोग एनसीआर से वाहन चोरी करने के बाद उनकी फर्जी आरसी तैयार करके बेचते हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना हारून है, जो 10 वर्ष से ज्यादा समय से लग्जरी कारों को चोरी करता है और उसे पहली बार नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर से छह लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गईं कार बरामद

 गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र से कार लूटकर भागे बदमाशों को बदायूं जिले की सहसवान थाने की पुलिस और सूरजपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई कार भी बरामद की गई है।

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजेंद्र नामक युवक ने बुधवार की रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार टैक्सी के रूप में बुक कराई और नोएडा सेक्टर 142 की तरफ ले गए जहां उसके साथ मारपीट की और कार लूटकर भाग गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कथित लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बदायूं की तरफ गए हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तथा बदायूं के सहसवान थाने की पुलिस की सहायता से उन्हें पकड़ लिया। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के नाम नाजिम, राहुल, पंकज, नफीस, विक्की और मोहसिन, है। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार बरामद कर ली है।

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेशपंजाबजम्मू कश्मीरझारखंडनॉएडायूपी क्राइमलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह