लाइव न्यूज़ :

नोएडा: सामूहिक बलात्कार पीड़िता को ढाई लाख रुपए की आर्थिक मदद, आरोपी अब भी फरार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 09:55 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में गत शनिवार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई 55 वर्षीय दलित महिला की हालत में अब सुधार है और जिला प्रशासन ने शुरुआती आर्थिक मदद के तौर पर उसे ढाई लाख रुपए दिए हैं।

इस घटना का मुख्य आरोपी अब भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)(महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि पुलिस मुख्य आरोपी महेंद्र की तलाश कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के तीन दिन के अंदर ही इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में किए जाने की अपील करेंगी।

डीसीपी ने बताया कि जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीड़िता को ढाई लाख रुपए की शुरुआती आर्थिक मदद दी है। उन्होंने बताया कि महिला का ऑपरेशन सफल हो गया है और उसकी हालत में सुधार है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस बुधवार को महिला का बयान दर्ज करेगी।

उन्होंने बताया कि जांच टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब में भेज दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली दलित महिला शनिवार को खेत में घास काटने गई थी, तभी गांव के रहने वाले महेंद्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह