लाइव न्यूज़ :

नोएडा : व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर, साला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 31, 2021 11:56 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 31 दिसंबर नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके ससुर तथा साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 54 निवासी मोहित ठाकुर ने दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। दंपति सेक्टर 62 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था। शादी के कुछ महीने बाद महिला के परिजन उसे अपने घर ले गए, जिसके बाद से वह मोहित के पास नहीं लौटी।

मोहित ने 25 दिसंबर की रात सेक्टर 54 क्षेत्र में एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले मोहित ने सोशल मीडिया पर एक ‘सुसाइड नोट’ पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने मोहित के ससुर और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो