लाइव न्यूज़ :

नोएडा: किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान थाली, घंटी बजायी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:20 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 दिसम्बर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को थाली बजायी, घंटी बजायी। यह प्रदर्शन ऐसे समय किया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन दे रहे थे।

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के एक पदाधिकारी ने कहा कि तीन नये कानूनों को वापस नहीं लेने को लेकर ‘‘किसानों का असंतोष’’ व्यक्त करने के लिए यहां दलित प्रेरणा स्थल पर थाली और घंटी बजाई गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

बीकेयू (लोक शक्ति) के प्रवक्ता शैलेश कुमार गिरि ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आज फिर से, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘अपने मन की बात’ की और ‘‘किसानों के मन की बात’ नहीं सुनी। किसान मांग कर रहे हैं कि नए कानूनों को निरस्त किया जाए और फसलों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को एक कानून बनाया जाए’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की किसानों के साथ बातचीत में गतिरोध के लिए राजनीतिक एजेंडे वाले लोगों को दोषी ठहराया और इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार सभी के साथ तब तक संवाद करने के लिए तैयार है, जब तक बातचीत कृषि मुद्दों, तथ्यों और तर्क पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि इसमें वे सभी भी शामिल हैं जो इसके खिलाफ हैं।

इस बीच, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक अन्य किसान गुट बीकेयू (भानु) के सदस्यों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को 25 वें दिन चिल्ला बॉर्डर पर जारी रहा।

अधिकारियों ने कहा कि चिल्ला बार्डर से होकर नोएडा-दिल्ली संपर्क मार्ग आंशिक रूप से शुक्रवार को भी बंद रहा, जिससे केवल दिल्ली से नोएडा के यात्रियों को ही रास्ता मिला, लेकिन दूसरी ओर से यात्रियों को नहीं। अधिकारियों ने साथ ही दोनों शहरों के बीच यात्रा के लिए वैकल्पिक डीएनडी और कालिंदी कुंज मार्गों के इस्तेमाल का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया