लाइव न्यूज़ :

नोएडा के किसानों ने विधायक पंकज सिंह के घर का घेराव किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:26 IST

Open in App

नोएडा(उप्र), 22 नवंबर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ करीब तीन माह से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सोमवार को नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह के सेक्टर 26 स्थित आवास का घेराव किया। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उच्चाधिकारियों एवं मंत्रियों से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाएंगे।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि पिछले करीब तीन महीने से किसान धरना पर बैठे हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, जबकि यहां के जनप्रतिनिधि भी किसानों की समस्याओं को लेकर उदासीनता बरत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नोएडा के विधायक पंकज सिंह के सेक्टर 26 स्थित आवास का भारी संख्या में किसानों ने उनका घेराव किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती है, किसान अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

मालूम हो कि इससे पूर्व किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा के घर पर पहुंचकर घेराव किया था। इस मामले में पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। किसान नेता सुखबीर पहलवान ने बताया कि आबादी की समस्याओं का निस्तारण करने, बढ़े हुए दर से मुआवजा देने तथा विकसित भूखंड देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 81 गांव के किसान नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ करीब तीन माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया