लाइव न्यूज़ :

नोएडा : अधिक मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:38 IST

Open in App

नोएडा, 21 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले में अधिग्रहित जमीन का बढ़े हुए दर से मुआवजा तथा विकसित भूखंड देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ 51 दिनों से धरना दे रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय की ओर कूच किया।

प्रदर्शनकारी किसान पुलिस द्वारा लगाए अवरोधक को तोड़कर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंच और फिर ताला तोड़कर प्राधिकरण के स्वागत कक्ष तक पहुंच गए। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

धरना का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण का घेराव करने से पूर्व हरौला गांव के बारात घर में पंचायत की गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को तोड़कर किसान पहले नोएडा प्राधिकरण के मुख्य तक पहुंचे और उसके बाद ताला तोड़कर प्राधिकरण के स्वागत कक्ष में दाखिल हुए।

उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण तथा पुलिस अधिकारियों के आग्रह पर किसान हरौला गांव स्थित धरना स्थल पर वापस लौट आए।

उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 23 अक्टूबर को वे किसानों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता