लाइव न्यूज़ :

नोएडा : सॉफ्टवेयर कंपनी से डाटा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 11:30 IST

Open in App

नोएडा, 10 नवंबर नोएडा की एक सॉफ्टवेयर कंपनी से डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने के आरोपी एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी के अधिकारी ने 18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कंपनी के एक कर्मचारी ने लैपटॉप से संबंधित 76 ‘मेमोरी मॉड्यूल’ एवं 32 ‘हार्ड डिस्क’ की चोरी की है।

सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने नवनीत कटियार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था तथा डाटा व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करके अपने साथ ले गया था।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी लखीमपुर खीरी में अपने मूल निवास पर चला गया था। जब वह लौटकर नोएडा आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से लैपटॉप से जुड़े 76 ‘मेमोरी मॉड्यूल’ एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह