लाइव न्यूज़ :

नोएडा कर्मचारी संगठन ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए विशेष शिविर लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:56 IST

Open in App

नोएडा, 22 मई नोएडा कर्मचारी संगठन (एनईए) ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में एनईए अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सभी कर्मियों को टीका लगाए जाने की मांग की है।

जिलाधिकारी को लिखे पत्र में अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्राधिकरण के उद्यान, सिविल, जल एवं सीवर, शहर की सफाई व्यवस्था तथा कोविड -19 पृथक-वास केंद्रों पर प्राधिकरण कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। महामारी के इस दौर में कर्मियों और उनके परिजन की जान जोखिम में है।

उन्होंने लिखा कि पूर्व में भी कई बार प्राधिकरण कर्मियों को टीका लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि अन्य जनपदों में प्राथमिकता के आधार पर प्राधिकरण और निगमों में कार्यरत कर्मियों का टीकाकरण हो रहा है। नोएडा शहर में प्राधिकरण कर्मियों के टीकाकरण के लिए अभी तक विशेष कैंप लगाने का निर्णय नहीं लिया गया है जिससे कर्मचारियों में रोष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान