लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से ठगी करने के आरोप में आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 00:32 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 नवंबर अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से नोएडा में बैठकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई कंप्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट से संबंधित उपकरण आदि बरामद हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर में कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा, तथा मौके से सुमित त्यागी, अरुण चौहान, विशाल तोमर, राहत अली, केशव त्यागी, सुनील वर्मा, प्रशांत, सत्येंद्र आदि को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बनाते हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अमेरिका में रहने वाले लोगो को एंटीवायरस तथा विभिन्न ऐप की सुविधा प्रदान करने के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे मोटी रकम ठग लेते थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने अब तक करोड़ों की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे