लाइव न्यूज़ :

नोएडा में शराब पीकर घर में घुसा, बाप को आया गुस्सा तो गोली मार दी, अपनी भी ले ली जान

By भाषा | Updated: May 10, 2019 13:30 IST

एसपी ने बताया कि पिता को गोली मारने के बाद बेटे ने स्वयं को गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना दनकौर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। एसपी ने बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रहने वाले एक शराबी बेटे ने शुक्रवार तड़के अपने पिता को मामूली विवाद में गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई । पिता को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण बिनीत जायसवाल ने बताया कि दलेलगढ़ गांव में रहने वाले राजवीर सिंह (62 वर्ष) का बेटा भीम सिंह (28 वर्ष) शराब पीने का आदी था। आज तड़के किसी बात को लेकर भीम सिंह का उसके पिता से विवाद हो गया। उसने देसी तमंचे से अपने पिता के ऊपर गोली चला दी।

एसपी ने बताया कि पिता को गोली मारने के बाद बेटे ने स्वयं को गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना दनकौर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। गांव में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारइंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह