लाइव न्यूज़ :

नोएडा: घरेलू सहायक ने की आत्महत्या, महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2021 14:47 IST

Open in App

नोएडा, 29 नवंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र के गामा सेक्टर में रहने वाले एक डॉक्टर के घर पर घरेलू सहायक के रूप में काम करनेवाले 26 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर अभिषेक कुमार के घर पर घरेलू सहायक के रूप में मनोज (26) काम करता था और उसने रविवार को वहीं पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित का पत्नी से झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं थाना सेक्टर-24 के सेक्टर-52 में रहनेवाली एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। आज उसे गंभीर स्थिति में नोएडा के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। उन्होंने बताया कि जुबीना की मौत के पीछे की सटीक वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कालोनी में रहने वाले एक युवक की कथित तौर पर छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए