लाइव न्यूज़ :

नोएडा: मेट्रो विस्तार के लिए डीएमआरसी से अनुबंध किया गया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 00:44 IST

Open in App

नोएडा, चार दिसम्बर नोएडा मेट्रो रेल निगम ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक विस्तार के लिए शुक्रवार को दिल्ली मेट्रों रेल निगम (डीएमआरसी) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत एनएमआरसी ने डीएमआरसी को परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में चुना है।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक एवं प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा और डीएमआरसी के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) पीके गर्ग ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह अनुबंध पांच साल के लिए किया गया है। इस दौरान डीएमआरसी व एनएमआरसी के आला अधिकारी मौजूद रहे।

अनुबंध के तहत, डीएमआरसी सलाहकार के रूप में नई परियोजना में हर कदम पर जिसमे सिग्नलिंग, टेलिकॉम, ट्रैक के अलावा नई लाइन के लिए सभी प्रकार के सिस्टम में सलाह व मदद करेगा। इसके अलावा, डीएमआरसी लागत को कम करने, निर्माण डिजाइन के अलावा विद्युत यांत्रिकी से संबंधित कार्यों में भी सलाह देगा।

संचालन के लिए एनएमआरसी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी डीएमआरसी करेगा। बता दें कि फेस-टू चरण में एनएमआरसी सेक्टर-51 से ग्रेटरनोएडा सेक्टर-2 तक मेट्रो का विस्तार करने जा रही है। इसकी दूरी 9.605 किमी है। पूरे रूट पर पांच एलिवेटेड स्टेशन सेक्टर-122, सेक्टर-123, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4, इकोटेक-12 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो