नोएडा जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने कहा- जिला के कोरोना मरीजों को फिलहाल घर में नहीं अस्पताल में ही किया जाएगा क्वारंटाइन

By भाषा | Updated: June 13, 2020 05:45 IST2020-06-13T05:45:42+5:302020-06-13T05:45:42+5:30

गौतमबुद्ध नगर में अब कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से कुल 830 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Noida District Magistrate Suhas LY said that the corona patients of the district will not be quarantined in the hospital at the moment. | नोएडा जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने कहा- जिला के कोरोना मरीजों को फिलहाल घर में नहीं अस्पताल में ही किया जाएगा क्वारंटाइन

जिलाधिकारी सुहास एल वाई (File Photo)

Highlightsशुक्रवार को नोएडा में कोविड-19 कि आई जांच रिपोर्ट में 95  लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।दुनिया में भारत का स्थान चौथा हो गया है। इस समय देश में कुल मरीज 301,579 हो गए हैं।

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने कहा है कि शहर में फिलहाल घर पर पृथक-वास में रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित होने वाला व्यक्ति जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कंट्रोल रूम को सूचना देकर चिकित्सकीय मदद ले सकता है।

जिला प्रशासन उनके यहां एंबुलेंस भेजकर उन्हें यहां स्थित विभिन्न अस्पतालों के पृथक-वास में भर्ती करवाएगा। जिला अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल तथा सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू किया गया है।  

नोएडा के जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे के अनुसार  शुक्रवार  को कोविड-19 कि आई जांच रिपोर्ट में 95  लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। गौतमबुद्ध नगर में अब कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से कुल 830 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 3 लाख के पार-

देश भर में कोरोना का मामला लगातार बढ़ रहा है। दुनिया में भारत का स्थान चौथा हो गया है। इस समय देश में कुल मरीज 301,579 हो गए हैं और मरने वाले की संख्या 8,553 है।

महाराष्ट्र में COVID19 मामलों की कुल संख्या 1 लाख को पार हो गई है, आज 3493 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,01,141 हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या 3717 हो गई है।

कोविड-19 मामले में महाराष्ट्र देश भर में सबसे आगे है। देश में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 301,579 हो गए हैं, जबकि संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,553 हो गई है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3439 मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गयी । राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,01,141 हो गई है।

विभाग ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को 27 और लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 3717 हो गयी है। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को 1718 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हजार 796 हो गयी है ।

Web Title: Noida District Magistrate Suhas LY said that the corona patients of the district will not be quarantined in the hospital at the moment.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे