नोएडा: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल बांटे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 14:00 IST2021-09-17T14:00:13+5:302021-09-17T14:00:13+5:30

Noida: Distribute fruits to patients on the occasion of PM Modi's birthday | नोएडा: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल बांटे

नोएडा: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल बांटे

नोएडा (उप्र), 17 सितंबर जनपद गौतमबुद्ध नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को 'सेवा ही समर्पण' अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों को फल वितरित किए। इसके अलावा, किसान मोर्चा द्वारा किसानों व जवानों को सम्मानित भी किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सांसद डॉ महेश शर्मा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संग मरीजों के बीच फलों का वितरण किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को एक नई पहचान दिलाई है।

विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-110 के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों के बीच फलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा कार्य में विश्वास रखती है इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेक्टर- 51 स्थित आनंदी फार्म हाउस में किसानों व जवानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 71 जवानों और 71 किसानों को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Distribute fruits to patients on the occasion of PM Modi's birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे