लाइव न्यूज़ :

नोएडा-दिल्ली सीमा पर बदमाशों ने की लूटपाट, दोनों प्रदेशों की पुलिस मामले को लेकर उलझी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:35 IST

Open in App

नोएडा, 20 नवंबर बीती देर रात दिल्ली-नोएडा सीमा पर तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास से 25 हजार रुपये की नकदी तथा मोबाइल फोन आदि लूट लिया। गंभीर हालत में पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल को लेकर नोएडा व दिल्ली पुलिस आपस में उलझी हुई हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौड़ा गांव निवासी सनी बीती रात ई- रिक्शा में सवार होकर दिल्ली से नोएडा आ रहे थे। नोएडा-दिल्ली सीमा पर तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि जब चौहान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। सनी को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घायल सनी की मां रीता देवी ने बताया कि बदमाशों ने सनी के पास से 25 हजार रुपये की नकदी तथा मोबाइल आदि लूट लिया। उनके अनुसार सनी की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि घटना दिल्ली क्षेत्र की है। चूंकि पीड़ित उनके थाना क्षेत्र में रहता है, इसलिए नोएडा पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दिल्ली पुलिस इसे नोएडा की घटना बता रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल