लाइव न्यूज़ :

नोएडा : किराए पर रहने आयी महिला का उसके कमरे में शव मिला

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:49 IST

Open in App

नोएडा, सात अगस्त थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में शनिवार सुबह 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उसके कमरे में मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली रेनू के मकान में किराए पर रहने आयी अज्ञात महिला का कमरा बाहर से बंद है तथा कमरे से बदबू आ रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सामने मकान की कुंडी खोली और कमरे के अंदर महिला का शव देखा।

उन्होंने बताया कि महिला के गले पर निशान है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। महिला 30 जुलाई को अपने किसी पुरुष मित्र के साथ यहां रहने आई थी। घटना के बाद से महिला का दोस्त फरार है। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos