लाइव न्यूज़ :

नोएडाः सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2021 21:30 IST

चंद्रो तोमर ग्रामीण अंचल की बालिकाओं की प्रेरणा स्रोत थीं। वे दृढ़ संकल्प और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज का नामकरण चंद्रो तोमर के नाम पर किए जाने का निर्णय मातृ शक्ति को नमन।प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में एक प्रयास है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज का नाम ख्यातिप्राप्त निशानेबाज चंद्रो तोमर (शूटर दादी) के नाम पर रखे जाने की घोषणा की है।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान में योगी ने कहा, “चंद्रो तोमर ग्रामीण अंचल की बालिकाओं की प्रेरणा स्रोत थीं। वे दृढ़ संकल्प और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज का नामकरण चंद्रो तोमर के नाम पर किए जाने का निर्णय मातृ शक्ति को नमन तथा प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में एक प्रयास है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि बागपत जिले की निवासी चंद्रो तोमर ‘शूटर दादी’ के नाम से लोकप्रिय थीं। करीब दो माह पूर्व शूटर दादी का कोरोना से निधन हो गया था। उनके जीवन पर केंद्रित एक फिल्म 'सांड की आंख' भी आई थी। 

नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर

 नोएडा के सेक्टर 21-ए में स्थित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृशक्ति को नमन करना है।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से नोएडा स्टेडियम में बनी शूटिंग रेंज का नाम शूटर दादी चंद्रो देवी तोमर के नाम पर रखने की मांग की थी। सिंह ने कहा है कि ग्रामीण परिवेश के रूढ़िवादी बंधनों से निकलकर चंद्रो देवी ने देश और दुनिया में महिलाओं का नाम रोशन कर एक मुकाम हासिल किया।

वह अन्य महिलाओं की भी प्रेरणा स्रोत हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की अन्य महिला भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। चंद्रो देवी तोमर की कुछ समय पूर्व कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया