लाइव न्यूज़ :

नोएडा: छठी कक्षा के छात्र ने वरिष्ठ छात्र पर कुकर्म का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: December 21, 2020 22:33 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 21 दिसंबर ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ने वाले छठी कक्षा के छात्र ने स्कूल में ही पढ़ने वाले वरिष्ठ छात्र पर चार साल तक कुकर्म करने का आरोप लगाया है।

दोनों छात्र एक ही बस में स्कूल जाते थे तथा पूर्व में पड़ोस में एक साथ रहते थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को पकड़ लिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ने वाले छठी कक्षा के छात्र ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर इस बाबत जानकारी दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने छात्र के पिता से बात की तथा इस मामले की रिपोर्ट थाना बीटा-2 में दर्ज कराई गई।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने रविवार रात को आरोपी छात्र को पकड़ा और उसे किशोर न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

उपायुक्त ने बताया कि दो साल पहले भी बच्चे ने अपने पिता को इस बारे में बताया था, लेकिन वे लोग उसकी बात को ठीक से समझ नहीं पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू