लाइव न्यूज़ :

नोएडा: लॉकडाउन के दौरान गैर-जरूरी दुकानें खुलने का आरोप, चौकी प्रभारी निलंबित

By भाषा | Updated: May 22, 2021 23:04 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 22 मई लॉकडाउन के दौरान थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में पुलिस की कथित मिलीभगत से बहुत सारी गैर जरूरी दुकानें खुली होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने गेझा चौकी के प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में लॉकडाउन चल रहा है। इसके अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं व सेवा की दुकानों के अलावा सभी तरह की दुकानें तथा प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से आला अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि पुलिस की मिलीभगत से गेझा गांव में लॉकडाउन होने के बावजूद बहुत सारी दुकानें खुली हैं, जो आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में नहीं आती हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मामले की गोपनीय जांच की गई तथा तथ्य सही पाए जाने पर गेझा पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया