नोएडा : महिला से बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 30, 2021 01:12 IST2021-12-30T01:12:53+5:302021-12-30T01:12:53+5:30

Noida: Case registered in connection with rape of woman | नोएडा : महिला से बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज

नोएडा : महिला से बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक महिला के साथ कथित बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बुधवार को बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह अपनी दोस्त स्वाति के माध्यम से दीपक चौहान नामक व्यक्ति के संपर्क में आई।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि दीपक चौहान ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी।

शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से अवसाद ग्रसित हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Case registered in connection with rape of woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे