लाइव न्यूज़ :

नोएडा : परीक्षा में नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:23 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 नवंबर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने दिल्ली पुलिस एवं अन्य सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों की जगह दूसरे को परीक्षा में बिठाकर तथा लाखों रुपए की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार कुमार ने बताया कि पुलिस का सूचना मिली थी कि सेक्टर 62 स्थित आईओन डिजिटल जोन में शनिवार को दिल्ली पुलिस की भर्ती की ऑन लाइन परीक्षा चल रही थी जिसमें तीन परीक्षार्थियों की जगह, उनका आई कार्ड लेकर कोई और व्यक्ति परीक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्पित, दिनेश चौधरी, तथा अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो उन्होंने बताया कि उनके छह अन्य साथी दिनेश जोगी, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र कुमार, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनजीत सिंह, शिव कुमार, मुकेश, सोनू परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया । उनके अनुसार गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान ताया कि दिनेश जोगी एवं इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर उसके मामा रवि कुमार और गृह मंत्रालय में तैनात उनके साथी अरविंद उर्फ नैन मिलकर गैंग चलाते है। उन्होने बताया कि वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में ए एस ओ के पद पर अपनी जगह किसी और को बैठाकर दिनेश ने नौकरी पायी है, और आने वाले कुछ दिनों में उनकी ज्वाइनिंग होने वाली है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल रविंद्र एवं मनजीत का काम इस गैंग को प्रश्नपत्र हल करने वाला उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस गैंग का मुख्य सरगना दिनेश जोगी है। अब तक ये लोग 100 लोगों को धोखाधड़ी से अन्य विभागों में नौकरी दिलवा चुके हैं।

अपर आयुक्त ने बताया कि ये लोग सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक की रकम आवेदकों से लेते हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से 2,10,000 रुपए नगद, कई मोबाइल फोन, तीन लग्जरी कारें, दिल्ली पुलिस की दो वर्दी तथा फर्जी दस्तावेज आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इस गैंग के सरगना आयकर विभाग में तैनात इंस्पेक्टर रवि कुमार तथा गृह मंत्रालय में तैनात अरविंद फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?