नोएडा : किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी, उसकी मां गिरफ्तार
By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:34 IST2021-06-30T22:34:17+5:302021-06-30T22:34:17+5:30

नोएडा : किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी, उसकी मां गिरफ्तार
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 जून गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर इलाका निवासी एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी और उसकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 20 जून को कस्बा सूरजपुर निवासी एक किशोरी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने अपने प्रेमी कमल तथा उसके परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था, और उसे अपनी आत्महत्या का कारण बताया था।
पुलिस ने आरोपी कमल तथा उसकी मां सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।