लाइव न्यूज़ :

नोएडाः ‘बाइक बॉट’ पोंजी घोटाला, मनी लांड्रिंग मामले में 112 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, 3000 से 4000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:17 IST

ग्रेटर नोएडा मुख्यालय वाली ‘बाइक बॉट’ टैक्सी सेवा पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में 2.25 लाख निवेशकों को करीब 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्दे 107.01 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों की कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया है। 5.35 करोड़ रुपये सावधि जमा को भी कुर्क किया गया है।ईडी ने कुल 112.36 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा के ‘बाइक बॉट’ पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में 112 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। ग्रेटर नोएडा मुख्यालय वाली ‘बाइक बॉट’ टैक्सी सेवा पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में 2.25 लाख निवेशकों को करीब 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

ईडी ने बुधवार को बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां बाइक बॉट घोटाले में शामिल गार्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि. (जीआईपीएल), उसके प्रवर्तक संजय भाटी तथा अन्य संबद्ध इकाइयों की है। ईडी ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत 107.01 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों की कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया है।

इन संपत्तियों में जेनिथ टाउनशिप प्राइवेट लि. की सागा हैबिटाट परियोजना के फ्लैट, अर्नी विश्वविद्यालय की जमीन और भवन, साहा इन्फ्राटेक प्राइवेट लि. का ‘अमेडियस परियोजना’ में निर्माणाधीन टावर और नोबल बिल्ड टेक की व्हाइट हाउस परियोजना के निर्माणाधीन टावर शामिल हैं। इसके अलावा 5.35 करोड़ रुपये सावधि जमा को भी कुर्क किया गया है।

ईडी ने कुल 112.36 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी ने यह मामला नोएडा पुलिस की आरोपी कंपनी, उसके प्रवर्तक भाटी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के आधार पर दायर किया था। जीआईपीएल और भाटी और अनरू ने बाइक सेवा के रूप में बाइक बॉट नाम से बेहद आकर्षक योजना पेश की थी।

इसमें ग्राहक एक, तीन, पांच या सात बाइक में निवेश कर सकते थे। बाइक का परिचालन और रखरखाव कंपनी द्वारा किया जाना था। इसके लिए निवेशकों को मासिक किराया, ईएमआई और बोनस का भुगतान किया जाना था।

ईडी ने कहा कि कंपनी ने कई शहरों में फ्रेंचाइजी भी दी थी, लेकिन इन शहरों में बाइक टैक्सी का परिचालन नहीं हुआ। यह योजना अगस्त, 2017 में शुरू की गई। इस योजना के तहत ग्राहकों से पैसा जुटाने और उन्हें भुगतान का काम 2019 की शुरुआत तक किया गया। 

टॅग्स :नॉएडाप्रवर्तन निदेशालयनोएडा समाचारसीबीआईहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग