नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना समाप्त

By भाषा | Updated: January 28, 2021 13:49 IST2021-01-28T13:49:15+5:302021-01-28T13:49:15+5:30

Noida: Bharatiya Kisan Union Lok Shakti's sit-in at Dalit Prerna site ends | नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना समाप्त

नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना समाप्त

नोएडा (उप्र) 28 जनवरी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने प्रदर्शन को समाप्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी।

वह पिछले 58 दिनों से दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे।

भारतीय किसान यूनियन भानू ने भी बुधवार को चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त कर दिया था। दोनों किसान संगठनों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद अपने संगठनों को प्रदर्शन से अलग कर लिया है।

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसक घटना से वह काफी आहत हैं।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय किया है। देर रात को जिला प्रशासन के लोगों से उनकी बात हुई और आज सुबह उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Bharatiya Kisan Union Lok Shakti's sit-in at Dalit Prerna site ends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे