लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण ने चार वर्षों में विकास कार्यों पर 10757 करोड़ रुपये खर्च किये: माहेश्वरी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:30 IST

Open in App

नोएडा, 12 अगस्त नोएडा प्राधिकरण ने बीते चार वर्षों के दौरान नोएडा शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर 10757 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि 5503 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के मध्य एक्वा लाइन मेट्रो परियोजना का संचालन प्रारंभ कराया गया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2017 से अब तक नोएडा प्राधिकरण की कुल 3062 करोड़ रुपये की 28 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि एमपी 2 मार्ग पर विश्व भारती स्कूल से शॉप्रिक्स मॉल तक एलिवेटेड रोड के निर्माण पर 480 करोड रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर 39 स्थित नोएडा कोविड अस्पताल, शिल्पहाट के निर्माण, सेक्टर 21 इंडोर स्टेडियम, शूटिंग रेंज का निर्माण, तीन स्थानों पर अंडरपास का निर्माण, यमुना नदी पर कालिंदी कुंज के निकट पुल का निर्माण, शाहदरा ड्रेन पर एम पी 3 मार्ग पर पुल के चौड़ीकरण का कार्य के अलावा विद्युत सब स्टेशन व विद्युत लाइन के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य भी कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा अप्रैल 2017 से अब तक कुल 10757 करोड़ रुपये के 2136 मुख्य विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए