लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण ने ऐश्वर्यम सोसाइटी के खरीददारों के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: September 18, 2021 00:08 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 17 सितंबर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फ्लैट खरीददारों से जुड़े मसले सुलझाने के लिए शुक्रवार को वॉलरोक इंफ्राटेक के सेक्टर-16 सी स्थित ऐश्वर्यम सोसाइटी के खरीददारों के साथ बैठक की। बैठक में 10 खरीददार और बिल्डर प्रतिनिधि शामिल हुए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण के निर्देश पर बिल्डर प्रकोष्ठ ने बैठक का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

प्राधिकरण के बिल्डर प्रकोष्ठ के प्रभारी ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ऐश्वर्यम सोसाइटी के खरीदारों के साथ बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को पंचशील बिल्डटेक के पंचशील ग्रीन टू सोसाइटी, 23 सितंबर को एपीवी रियलिटी के सेक्टर -16 स्थित अजनारा होम्स प्रोजेक्ट, 24 सितंबर को गौड़ सिटी के 12वें एवेन्यू, 27 सितंबर को रुद्रा बिल्डवेल इंफ्रा के विक्ट्री वन एमरा और 30 सितंबर को पंचशील बिल्डटेक के पंचशील हाइनिश के खरीददारों के साथ बैठक होगी।

प्राधिकरण इससे पहले भी कई बिल्डर परियोजनाओं के खरीदारों के मसले सुलझाने के लिए बैठकें कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र