दर्जनों फार्म हाउस को नोएडा प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

By भाषा | Updated: August 6, 2021 00:09 IST2021-08-06T00:09:40+5:302021-08-06T00:09:40+5:30

Noida Authority demolished dozens of farm houses | दर्जनों फार्म हाउस को नोएडा प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

दर्जनों फार्म हाउस को नोएडा प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

नोएडा (उप्र), पांच अगस्त गौतमबुद्ध नगर के यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में भू-माफियाओ धारा द्वारा अवैध रूप से बनाए गए दर्जनों फार्म हाउस को नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ऋतु महेश्वरी ने बताया कि सिंचाई विभाग, भूलेख विभाग, पुलिस तथा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान नोएडा अथॉरिटी के करीब 150 अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे डूब क्षेत्र तथा नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में बनाई जा रही अनाधिकृत कालोनियों एवं फॉर्म हाउस के कारोबार में संलिप्त भू-माफियाओं के चंगुल में न फंसें।

उन्होंने कहा कि आगे भी डूब क्षेत्र एवं नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों को हटाया जाएगा तथा इस तरह के निर्माण में संलिप्त पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida Authority demolished dozens of farm houses

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे