लाइव न्यूज़ :

नोएडा : दलित परिवार पर हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:47 IST

Open in App

नोएडा, 15 अक्टूबर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी अमरीष को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस पूर्व में राजकुमार पुत्र लखपत शर्मा, मनीष कुमार पुत्र सतपाल सिंह, सुमित पुत्र रमेश सिंह ठाकुर सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। घटना में नामित अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गांव कानपुर में रहने वाले दलित समुदाय के लोगों ने आंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर 10 अक्टूबर को बैठक की जिसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने गांव की गली में यात्रा निकाली।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दूसरे समुदाय के युवकों से उनकी कहासुनी हुई और आरोपियों ने उन पर हमला भी किया। बाद में दलित समुदाय के लोग वहां से चले गए, लेकिन इसके लगभग आधा घंटा बाद धारदार हथियार से लैस आरोपियों ने गांव निवासी रामविलास के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में रामविलास, उनकी पत्नी राजरानी, बेटे ऋतिक, उमेश, भतीजी मुस्कान, राजरानी की बहन गीता, रामविलास की बहू सुनीता घायल हो गयीं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर विकास, राहुल, गौरव, रक्षित, हेमंत, संदीप, विपिन, अमित, के के शर्मा, भूपेंद्र सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र