लाइव न्यूज़ :

नोएडा एयरपोर्टः जमीन पट्टे पर देने वाले किसानों को राहत, स्टांप और पंजीकरण शुल्क माफ, 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2021 13:54 IST

आधिकरिक बयान के अनुसार यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयह जमीन हवाईअड्डा परियोजना के लिए एनआईएएल को लीज पर दी जायेगी।सर्किल रेट का एक प्रतिशत पंजीकरण शुल्क में और सात प्रतिशत स्टाम्प शुल्क में देना होता है। एनएआईएल को भूमि पट्टे पर देना महत्वपूर्ण था।

नोएडाः उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नोएडा में बनने वाले हवाई अड्डे के पहले चरण के लिए सरकारी एजेंसी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) को पट्टे पर दी जाने वाली जमीन के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क माफ करने का फैसला किया।

एक आधिकरिक बयान के अनुसार यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया। बयान के अनुसार राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के लिए 1,334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। यह जमीन हवाईअड्डा परियोजना के लिए एनआईएएल को लीज पर दी जायेगी।

अधिग्रहित 1,334 हेक्टेयर भूमि

बयान के में कहा गया, ‘‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए कैबिनेट ने अधिग्रहित 1,334 हेक्टेयर भूमि पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ नॉएडा हवाईअड्डे के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने कहा कि आम तौर पर जमीन लीज पर देते समय, पट्टेदार को भूमि के कुल सर्किल रेट का एक प्रतिशत पंजीकरण शुल्क में और सात प्रतिशत स्टाम्प शुल्क में देना होता है।

एनआईएएल के पास पट्टे पर जमीन

उन्होंने कहा, ‘‘परियोजना पर विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनएआईएल को भूमि पट्टे पर देना महत्वपूर्ण था। एनआईएएल ने काम करने के लिए 40 साल की अवधि के लिए एक छूटग्राही का चयन किया है, जो तभी आगे बढ़ सकता है जब एनआईएएल के पास पट्टे पर जमीन हो।’’

एनआईएएल ने हवाईअड्डा परियोजना को विकसित करने के लिये ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी को रियायतग्राही चुना है। स्विटजरलैंड मुख्यालय वाली इस कंपनी ने परियोजना के लिये एक विशेष उद्देशीय कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लिमिटेड बनाई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडायोगी आदित्यनाथनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह