लाइव न्यूज़ :

अगस्त माह के तीसरे हफ्ते में हो सकता है नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास

By भाषा | Updated: July 27, 2021 10:41 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 जुलाई, नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास अगस्त माह के अंत में हो सकता है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है।

इस बात को ध्यान में रखकर गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डाक्टर अरुण वीर सिंह तथा जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम रनहेरा गांव के पास रखा जा सकता है।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्दी ही मेरठ के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और लखनऊ से मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी इस जगह का दौरा करेंगे। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में शिलान्यास की तारीख निर्धारित कर दी जाएगी।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण शुरू करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब केवल प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मिलने की देरी है। उन्होंने बताया कि उन्हें आशा है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मिल जाएगा।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के बीच जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन का लीज एग्रीमेंट संपन्न हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए