लाइव न्यूज़ :

नोएडा हवाई अड्डा से एक लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे : सिंधिया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:00 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 नवंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश था कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश में बनाया जाए और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

सिंधिया यहां जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बनने वाले हवाई अड्डा पर 34,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और ‘ग्रीनफील्ड’ परियोजना के पहले चरण के 2024 में पूरा होने की उम्मीद है और इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी।

सिंधिया ने कार्यक्रम में कहा, "विकास के आखिरी चरण तक, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी पीछे छोड़ देगा और भारत का प्रमुख हवाई अड्डा बन जाएगा।"

सिंधिया ने पिछली गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले केवल चार हवाई अड्डे थे, लेकिन अब नौ हवाई अड्डे हैं और यह (जेवर) राज्य का 10 वां हवाई अड्डा होगा।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश था कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश में बनाया जाए।" उन्होंने कहा, "जहां चाह , वहां राह... यह प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी संकल्प था, जो आज सच हो रहा है।’’

सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की संयुक्त आबादी से अधिक है और आने वाले वर्षों में इस राज्य में कुल 17 हवाई अड्डे होंगे तथा जेवर में बनने वाले हवाई अड्डा से रोजगार के एक लाख अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में नौ हवाई अड्डे परिचालनरत हैं तथा आठ और बनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे