लाइव न्यूज़ :

नोएडा हवाई अड्डा : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के जेवर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 20, 2021 01:06 IST

Open in App

नोएडा, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को होने वाले जेवर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास समारोह में भाग लेने वाले हैं। यह हवाई अड्डा राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और जिले के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, संयुक्त आयुक्त लव कुमार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह, परियोजना के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया समेत अन्य लोग शामिल हुए।

जिला सूचना अधिकारी राकेश सिंह चौहान ने बताया, ‘‘मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्य योजना को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्यक्रम योजना के अनुसार आयोजित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के पास एक हेलीपैड, भूमि पूजन समारोह और जनसभा की तैयारियों की भी समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?