लाइव न्यूज़ :

वायरस की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर नोएडा प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

By भाषा | Updated: May 22, 2021 09:52 IST

Open in App

नोएडा, 22 मई कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इसे लेकर बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।

कोरोना वायरस की मौजूदा लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब यहां के अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ गई है। कई अस्पतालों में आईसीयू तथा वेंटीलेटर बेड अब खाली हैं।

ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका के मद्देनजर जिम्स में 100 बेड तैयार किए जा रहे हैं। यह सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। इसमें आईसीयू, एचडीयू व नॉर्मल बेड शामिल होंगे।

पहले से तैयारियां न होने के कारण मौजूदा लहर में ऑक्सीजन और दवाइयों को लेकर भारी संकट देखने को मिला। अस्पतालों में बिस्तर न मिल पाने की वजह से गंभीर रूप से बीमार कई मरीजों की जान चली गई।

इन्हीं सब मुश्किलों से सबक लेते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आशंकित तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज और राजकीय चिकित्सालय को 100-100 बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

चाइल्ड पीजीआई नोएडा के एमएस आकाश राजन ने बताया कि संस्थान में अभी 10 पीडियाट्रिक आईसीयू की सुविधा है। इसे बढ़ाकर 100 बेड किया जा रहा है। नॉलेज पार्क के शारदा अस्पताल में भी बच्चों के लिहाज से 160 बेड की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल के जनसंपर्क निदेशक अजीत कुमार ने बताया कि 20 नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), 20 बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई, 20 बेड की सुविधा हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में होगी। वहीं कोविड-19 से उबरने के बाद की समस्याओं का सामना करने वाले मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है और इसकी क्षमता बढ़ाकर 30 करने के भी प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल