लाइव न्यूज़ :

नोएडा: ठगी करने वाले चार आरोपियों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत कार्रवाई

By भाषा | Updated: February 11, 2021 13:19 IST

Open in App

नोएडा, 11 फरवरी फर्जी दस्तावेज के आधार पर क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार बदमाशों पर पुलिस ने ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत कार्रवाई की है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि 15 नवंबर 2020 को पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर क्रेडिट कार्ड बनाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले कपूर सिंह दहिया, त्रिलोकीनाथ, जितेंद्र गुलाटी, कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए की नगदी, फर्जी दस्तावेज के आधार पर बनाए गए क्रेडिट कार्ड, कार बरामद की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला था कि ये लोग फर्जी दस्तावेज के आधार पर विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं तथा बैंकों से लाखों रुपए का गबन करते हैं।

सिंह ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर बैंकों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिराह के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अपराध के रास्ते इनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल