लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अवैध संबंध के शक में पत्नी को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 16:33 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 11 अगस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर में कथित अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। सेक्टर-24 पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के प्रयास के आरोपी को बुधवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहने वाले कैब चालक उपेंद्र निवासी जनपद सिवान (बिहार) ने अपनी 44 वर्षीय पत्नी को मंगलवार रात को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि महिला के सिर में गोली लगी है। डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायल महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी