लाइव न्यूज़ :

नोएडा : नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 18:19 IST

Open in App

नोएडा 13 जून गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी से कथित दुष्कर्म कर, वीडियो बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

वहीं, नोएडा के ही फेस-3 पुलिस थाने में करीब एक महीने पहले दर्ज इसी तरह के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने रविवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से धीरज कुमार नामक युवक ने शनिवार को बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी, पीड़िता को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी मूल रूप से प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया गया। एसीपी के मुताबिक पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने अप्रैल माह में शिकायत दर्ज कराई थी कि हाथरस निवासी राहुल सिंह ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही फेस-3 थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिंडन नदी के पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसमें महिला का कथित अश्लील वीडियो मौजूदा है। आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos