लाइव न्यूज़ :

नोएडा : व्यक्ति से जबरन चेक लेने का आरोप, चार पुलिसकर्मियों समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 25, 2021 09:48 IST

Open in App

नोएडा, 25 अक्टूबर वित्तीय लेनदेन के मामले में चार पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों ने एक व्यक्ति को अगवा कर गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम ले जाकर जबरन उससे 5-5 लाख रुपये का चेक ले लिया। इस संबंध में नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि गांव गढ़ी चौखंडी निवासी लीलू ने थाना फेस-3 पुलिस से शिकायत की है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही राजेंद्र यादव तथा उसके बेटे अमित यादव तथा चार पुलिसकर्मी एक गाड़ी में सवार होकर उनके घर पहुंचे।

प्रवक्ता ने बताया कि लीलू ने राजेंद्र से पूर्व में कुछ पैसे उधार लिए थे, जो बाद में वापस कर दिया था। इसके बाद भी राजेंद्र उनसे पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने लीलू, उनके भाई सलेक और भतीजे जितेंद्र को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने ले गए और वहां पर पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद राजेंद्र, अमित समेत चार अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह