लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पेट्रोल पंप लूट मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 00:12 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ अप्रैल गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बीटा-2 क्षेत्र में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से जनवरी में हुई दो लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सहित दो बदमाशों को थाना बीटा-2 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के सिटी पार्क के पास से जनवरी में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों से हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में इससे पूर्व 3 बदमाशों की गिरफ्तारी हुई थी।

डीसीपी ने बताया कि घटना के समय से नितिन फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को थाना बीटा-2 पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक होंडा सिटी कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों को रूकने का प्रयास किया तो, वे पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए भागने लगे।

डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नितिन के पैर में लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उसका दूसरा साथी अंकित मौके से भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने पीछा करके उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए