लाइव न्यूज़ :

नोएडा : सड़क हादसे में एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:21 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 31 मार्च जिले के बीटा-2 थाना क्षेत्र के परी चौक के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के परी चौक के पास एक बुजुर्ग महिला सावित्री देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उनको ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला तुगलपुर गांव की रहने वाली थी।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

इस बीच, सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव उसके कमरे में लटका मिला।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव काफी दिन पुराना है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के उचित कारण का पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह