लाइव न्यूज़ :

नोएडा: धागा बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगी, आसपास की तीन अन्य कंपनियां भी चपेट में आईं

By भाषा | Updated: August 8, 2021 23:20 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), आठ अगस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित धागा बनाने वाली एक कंपनी में रविवार रात को भीषण आग लग गई। बाद में आग ने आसपास की तीन और कंपनियों को चपेट में ले लिया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 14 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में धागा बनाने वाली एक कंपनी में रविवार रात को भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की 14 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

सिंह ने बताया कि धागा बनाने वाली कंपनी में लगी आग ने आसपास की तीन अन्य कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में आग लगी थी उसमें अति ज्वलनशील पदार्थ रखा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल रही थी। अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी प्रयास किया जा रहा है कि आग और नहीं फैल सके।

सीएफओ ने बताया कि इस घटना में अभी तक कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कंपनी रविवार को बंद थी इसलिए वहां पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था। आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र